5 मार्च 2021 को 'D Company' / 'डी कंपनी' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था YouTube पर| नाम देख कर ही लगा था कि राम गोपाल वर्मा की फिल्म होगी! रामू के अलावा और कौन बना सकता है यह फिल्म| लगता है रामू भैया पगला गए हैं, उनको और कोई कहानी सूझती ही नहीं है| इससे पहले वो कई फ़िल्में बना चुके हैं अंडरवर्ल्ड पर लेकिन अभी भी वो इसी सब्जेक्ट पर अटके हुए हैं| एक वेबसीरीज भी शुरू की थी अंडरवर्ल्ड पर जिसका नाम था 'Guns & Thighs', इस सीरीज का क्या हुआ पता नहीं, किसी भी OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ नहीं हुई यह सीरीज|
रामू जी ने पहले कई बहुत अच्छी फ़िल्में बनाई हैं, जिनमें 'रात', 'शिवा', 'सत्या', 'सरकार' प्रमुख हैं| और भी कई अलग प्रकार की फ़िल्में हैं उनकी| उनका कैमरा वर्क, बैकग्राउंड म्यूजिक और स्क्रीनप्ले बहुत अलग तरह का होता है| लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उनकी कोई भी अच्छी फिल्म नहीं आई है|
लगता है उनकी क्रिएटिविटी ख़तम हो गयी है, कोई नई कहानी नहीं मिल रही है उनको या फिर उनको बस अंडरवर्ल्ड की दुनिया से लगाव है| ऐसे ही एक और निर्देशक हैं, संजय गुप्ता| उनको भी बस अंडरवर्ल्ड की दुनिया पर फ़िल्में बनाने में रूचि होती है|
लोगों को अब ऐसी अंडरवर्ल्ड की फ़िल्में देखने में कोई रूचि नहीं है, वो समय अलग था जब अंडरवर्ल्ड फिल्मों का ट्रेंड चल रहा था और उनकी फ़िल्में अच्छी चलती थीं|
इस फिल्म के ट्रेलर में भी वही सब दिख रहा है| पहले की फिल्मों की तरह कैमरा वर्क है और बैकग्राउंड म्यूजिक भी वैसा ही है| कुछ नया नहीं लग रहा है| और अभिनेताओं को देख कर तो हंसी आ रही है, कहाँ से पकड़ कर लाये हैं पता नहीं| सब कार्टून लग रहे हैं|
आप इस फिल्म को देखेंगे?
आपकी फेवरेट फिल्म कौन सी है रामगोपाल वर्मा की?
No comments:
Post a Comment