Pages

Thursday, April 1, 2021

चाय या कॉफ़ी - सेहत के लिए कितनी अच्छी है? आयुर्वेद चाय!!

चाय और कॉफ़ी भारत में सबसे अधिक बिकने वाले पेय हैं| भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में चाय और कॉफ़ी का सेवन सबसे अधिक किया जाता है| 

अधिकतर लोगों का दिन चाय या कॉफ़ी के बिना आरंभ नहीं होता है| बिना चाय या कॉफ़ी पिए दिन आरंभ करना सोचना भी मुश्किल है| लगभग हर गली नुक्कड़ पर आपको चाय कॉफ़ी की दुकान मिल जाएगी जहाँ लोग चाय या कॉफ़ी की चुस्की लेते दिखेंगे| बूढ़े हो या जवान, सब की पसंद है चाय या कॉफ़ी| कोई दूध के साथ या कोई बिना दूध के साथ पीते हैं|

लेकिन क्या आपको पता है कि चाय और कॉफ़ी में से कौन सी स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी है?

विज्ञान के अनुसार, चाय और कॉफ़ी दोनों ही बिना अल्कोहल (alcohol) वाले मसालेदार (flavored) पेय हैं जिनको पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है| विज्ञान के अधिकतर अध्ययनों में चाय और कॉफ़ी पीने के लाभों को ही बताया गया है| 

चाय के सभी प्रकारों, जैसे कि ब्लैक टी, ग्रीन टी, येलो टी इत्यादि, में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को बढ़ाते हैं| यह भी बताया गया है कि इसको पीने से टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है| इसके अलावा चाय में EGCG (एक प्रकार का फिनॉल जो फैट सेल्स को घटाता है) होता है जिससे वज़न घटाने में सहायता होती है|

विज्ञान में अनुसंधानों के अनुसार कॉफ़ी भी ऐसा पेय है जो कैंसर, डायबिटीज, अल्झाइमर और पार्किन्सन जैसी बीमारियों से बचाव कर सकता है| लेकिन यह भी कहा जाता है कि अत्यधिक कॉफ़ी या चाय पीने से स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव भी पड़ता है|

कॉफ़ी या चाय अधिक मात्रा में पीने से नुकसान इसलिए हो सकता है क्योंकि इन दोनों में ही टैनिन (TANNIN) और कैफीन (CAFFEINE) नामक पदार्थ होते हैं| टैनिन से एनीमिया हो सकता है और दांत पीले पड़ सकते हैं| और कैफीन से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ सकता है और इससे हड्डियों में कैल्शियम की कमी होती है| कैफीन के कारण ही लोगों को इनकी आदत लग जाती है और फिर इनको छोड़ना कठिन होता है| 

साइंस के अनुसार दिन में 2-4 कप चाय या कॉफ़ी पीने से नुकसान नहीं होता है और खाली पेट कभी भी नहीं पीनी चाहिए| 

आयुर्वेद के अनुसार चाय और कॉफ़ी दोनों ही शरीर में सूखापन और गर्मी बढ़ाने वाले पदार्थ होते हैं| जिससे गैस और एसिडिटी हो सकती है| इनके लगातार प्रयोग से पाचन बिगड़ सकता है, बाल झड़ने और सफ़ेद होने की समस्या हो सकती है| 

आयुर्वेद में चाय और कॉफ़ी का बेहतर विकल्प है जिसका नाम है अर्जुन चाय| यह चाय एल्कलाइन होती है और ब्लड सुगर लेवल को ठीक रखती है और ह्रदय के लिए टॉनिक का काम करती है| इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है| यह चर्बी कम करती है| इसे आप बिना दूध के या दूध डाल कर चाय की तरह ही बनाकर पी सकते हैं| चीनी की जगह इसमें मिश्री, शक्कर या शहद डाला जा सकता है|

इसके अलावा यदि आप चाय या कॉफ़ी छोड़ना या कम करना चाहते हैं तो आप तुलसी, लौंग, अदरक इत्यादि वाली चाय भी पी सकते हैं! चाय या कॉफ़ी में चीनी की जगह आप शक्कर या मिश्री मिलाकर पी सकते हैं| इसके अलावा आप हॉट चॉकलेट पी सकते हैं या आजकल बाज़ार में Decaffeinated कॉफ़ी भी मिलती है जिसमें कैफीन की मात्रा बहुत कम होती है लेकिन स्वाद वही होता है| 

क्या आपको भी चाय या कॉफ़ी की आदत है? 




No comments:

Post a Comment